UPSC (यूपीएससी) Notification 2022:- लाखों उम्मीदवार इस भर्ती के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अच्छा खबर है वह UPSC (यूपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इस नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं और अपने परीक्षा फॉर्म को भर सकते है|
परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि
संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी के नोटिफिकेशन को 2 फरवरी को जारी करने साथ ही 2 फरवरी, 2022 के दिन से ही आवेदन प्रक्रिया की भी शुरुआत कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी दिशा-निर्देशों के पालन के साथ अपना आवेदन कर सकेंगे ।
यूपीएससी परीक्षा से जुड़ी कुछ मुख्य बाते निम्न प्रकार है –
इस बार यूपीएससी ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार 1012 पदों पर भर्तियां निकली है जिनमे सिविल सेवा और वन सेवा परीक्षा के कुल 1012 रिक्त पद है । जिनमे से 861 पद सिविल सेवा के लिए हैं और 151 पद भारतीय वन सेवा के लिए पद निकाला गया है ।
योग्यता :
सिविल सेवा परीक्षा के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ इंस्टीट्यूट से किसी भी विषय में (स्नातक की डिग्री) बैचलर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। स्नातक की डिग्री पाठ्यक्रम की अंतिम परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र/छात्रा भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। परंतु ऐसे उम्मीदवारों को सिविल सेवा के (मुख्य परीक्षा) का फॉर्म भरते समय बैचलर डिग्री मे उत्तीर्ण होने का प्रमाण देना होगा।
वही वन सेवा परीक्षा के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/यूनिवर्सिटी से एनिमल हस्बैंड्री एंड वेटरिनेरी साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, स्टेटिस्टिक्स और जूलॉजी में से किसी एक विषय के साथ बैचलर डिग्री प्राप्त हो। या – एग्रीकल्चर/ फॉरेस्ट्री में बैचलर डिग्री हो। या – इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री धारक हो।
आयु सीमा व अवसरों की संख्या :
इस बार अभ्यर्थियों को सरकार से उम्मीद थी की यूपीएससी मे अवसरों की संख्या को सरकार बढ़ाएगी परंतु इस बार भी अवसरों मे किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं हुआ , |जिस से कुछ उमीदवारों को निराशा का सामना करना पढ़ रहा है | जनरल उमीदवारों को अवसरों की संख्या अधिकतम 6 निर्धारित की गई है। हालांकि, ओबीसी उम्मीदवारों को 9 अवसर दिये जाएंगे और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए अवसरों की संख्या की कोई सीमा नहीं रखी गई है।
– न्यूनतम आयु – 21 साल । अधिकतम आयु 32 साल से कम हो। आयु की गणना 1 अगस्त 2022 से होगी। अर्थात आवेदक का जन्म 2 अगस्त 1990 से पहले और 1 अगस्त 2001 से बाद न हुआ हो।
– अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों की तीन वर्ष, एससी/ एसटी को पांच वर्ष और शारीरिक अशक्त श्रेणी के उम्मीदवारों को दस वर्ष की छूट प्राप्त है।
यूपीएससी चयन प्रक्रिया :-
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के सभी अभयर्थी को सबसे पहले प्रीलिम्स एग्जाम में को देना होता है। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को ही मेन्स एग्जाम में बैठने के लिए बुलाया जाता है। मेन्स इग्ज़ैम में जो पास होता है फिर उसको इंटरव्यू / (पर्सनैलिटी टेस्ट) के लिए बुलाया जाता है । फाइनल मेरिट लिस्ट इंटरव्यू और मेन्स एग्जाम में प्रदर्शन यानि कुल नंबर के आधार पर बनती है।
मेन्स एग्जाम 1750 मार्क्स और इंटरव्यू 275 मार्क्स का होता है। इसके बाद रैंक के अनुसार यूपीएससी अलग अलग सेवाओ मे जॉब देती है जैसे – इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाये |
आवेदन शुल्क :-
यूपीएससी और परीक्षा की तुलना मे बहुत काम फीस लेती है |
यूपीएससी के लिए 100 रुपये की फीस रखी गई है । शुल्क का भुगतान आप स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में कैश या नेटबैंकिंग या मास्टर कार्ड/ डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर सकते है । भुगतान का विकल्प ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया करने के दौरान प्राप्त होगा।
इसमे एससी, एसटी, शारीरिक रूप से अशक्त और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा |
परीक्षा का मोड : ऑफलाइन
प्रारंभिक के लिए यूपीएससी परीक्षा पैटर्न – एमसीक्यू-आधारित)
(मेन्स के लिए यूपीएससी परीक्षा पैटर्न – वर्णनात्मक)
(व्यक्तित्व परीक्षण – बोर्ड के सदस्यों के सामने साक्षात्कार)
यूपीएससी कैलेंडर के मुताबिक भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां निम्न है –
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 2 फरवरी, 2022
आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 2 फरवरी, 2022
आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 22 फरवरी, 2022
आवेदन वापस लेने की तिथि – 1 मार्च 2022- 7 मार्च 2022
प्रारंभिक परीक्षा की तारीख- 5 जून, 2022
मुख्य परीक्षा- नवंबर, 2022
https://www.lawofselfdefend.com/2021/11/11/protest-petition-