IMA ने दिल्ली पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत और भेजा मानहानि का नोटिस, बयान पर माफी मांगें, नहीं तो ठोकेंगे 1000 करोड़ का दावा
एलोपैथी पर बयान देने के बाद योगगुरु स्वामी रामदेव और (IMA) इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बीच जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
इस नोटिस में कहा गया है कि बाबा रामदेव अपने बयान के लिए 15 दिनों के भीतर माफी मांगें अन्यथा (IMA) स्वामी रामदेव के खिलाफ 1,000 करोड़ का दावा ठोकेगा | यह शिकायत आईएमए की तरफ से दिल्ली मे IMA के महासचिव डॉ. जयेश लेले के द्वारा दर्ज कराई गई है।
दिल्ली के आईपी स्टेट पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत में आईएमए की तरफ से कहा गया है कि रामदेव के बयान से संगठन से जुड़े डॉक्टरों के प्रति आम लोगों के मन में साख को अप्रत्यक्ष रूप से हानि पहुंची है और स्वामी रामदेव लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर शंका पैदा कर रहे हैं, सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डाल रहे हैं। कानूनी नोटिस में इसे अपराध बताते हुए सजा और जुर्माने का भी जिक्र किया गया है।
शिकायत मे क्या है ?
शिकायत पत्र में आगे कहा गया है, कि बाबा रामदेव और उनके सहयोगियों ने गलत नीयत से, मेडिकल समुदाय और आम जनता को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। इस साजिश में रामदेव के साथ शामिल लोगों की जांच की जाए। इस संबंध में एफआईआर दर्ज की जाए।
गौरतलब है कि स्वामी रामदेव का एलोपैथ और डॉक्टरों पर आपत्तिजनक बयान देते हुए वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इसके बाद से इंडियन मेडिकल असोसिएशन रामदेव पर लगातार हमलावर है और उनपर भ्रम फैलाने का आरोप लगा रहा है।
जिस तरह उनका पहले के बयान का वीडियो मीडिया और सोशल मीडिया पर प्रचारित किया गया, उसी तरह बाबा रामदेव माफी मांगने का वीडियो भी प्रचारित करें और लिखित में माफी मांगें, साथ ही उनपर कार्रवाई को लेकर आईएमए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक को पत्र लिखा है।
अब मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है इस मामले में सोशल मीडिया पर इसी विवाद के चलते ‘अरेस्ट बाबा रामदेव’ ट्रेंड कर रहा था | उसके बाद बाबा रामदेव ने अब एक और बड़ा बयान दे दिया है। उनका कहना है कि किसी का बाप भी स्वामी रामदेव को गिरफ्तार नहीं करा सकता है।
क्या है (IMA) आईएमए और MCI एमसीआई ?
सजा ए काला पानी (Punishment of Life Transportation)
[…] भारतीय दंड संहिता मे देशद्रोह जैसा को अपराध ही नहीं है बल्कि भारतीय दंड […]
[…] बाबा रामदेव विवाद […]